चीनी बाजार- अब नाजुक स्तिथि में
27-Mar-2026 11:04 AM
चीनी बाजार- अब नाजुक स्तिथि में
★ अप्रैल 2026 के लिए चीनी का मासिक कोटा 23 लाख टन रखा गया है, जबकि अप्रैल 2025 में यह 23.5 लाख टन और अप्रैल 2024 में 25 लाख टन था।
जनवरी से अप्रैल तक 2026 का कुल कोटा पिछले साल से करीब 1.5 लाख टन और 2024 से करीब 3.5 लाख टन कम है।
★ बाजार में एक अलग स्थिति दिख रही है—उत्पादन बढ़ा, लेकिन मांग उम्मीद से कम । मांग कमजोर रहने का एक कारण HORECA सेक्टर (होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग) और मिठाई उद्योग से कम उठान है, जिस पर महंगे LPG का असर पड़ रहा है।
★ साथ ही, एथेनॉल पॉलिसी को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम भी इस बार ठंडा रहा, जिसके कारण ठंडे पेय और आइसक्रीम जैसी चीजों की खपत कम हुई है।
★ वैश्विक बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी भी असर डाल रही है।
★ इन सभी बातों को देखते हुए, फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि बाजार किस दिशा में जाएगा।
★ कुल मिलकर चीनी बाज़ारों की स्तिथि नाजुक बनी हुई है।
★ निर्यात और एथेनॉल का सहारा न मिलने से किसानों का गन्ना बकाया पर भी पड़ रहा है असर।
