बादामगिरी नरम

22-Nov-2023 07:19 PM

नई दिल्ली  । अक्टूबर माह के दौरान आयातकों द्वारा बादाम आयात गत वर्ष की तुलना में अधिक किए जाने एवं हाजिर में कमजोर मांग के चलते विगत 2/3 दिनों के दौरान बादामगिरी की कीमतों में 15/20 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

अभी कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2022 के दौरान आयातकों ने 1028 कंटेनर बादाम का आयात किया था जबकि अक्टूबर- 2023 में 1523 कंटेनर बादाम आयात के सौदे किए गए है।

कमजोर मांग के चलते किशमिश, मखाना के भाव दबे रहे। जबकि विगत कुछ समय से आयात न होने के कारण पिस्ता की कीमतों में तेजी बनी रही।