बादामगिरी  में व्यापार कम : काजू तेज

27-May-2024 07:19 PM

नई दिल्ली । अप्रैल माह के दौरान अधिक मात्रा में बादाम आयात के सौदे किए जाने एवं गर्मी का सीजन होने के कारण  मांग कम रहने के कारण बादामगिरी की कीमतों में नरमी बनी हुई है।

चालू माह के दौरान अभी बादामगिरी के दाम में 5/10 रुपए का मंदा तेजी चल रहा है। हाल फिलहाल कीमतों में तेजी की संभावना भी नहीं है। वर्तमान में दिल्ली बाजार में बादामगिरी अमेरिकन का भाव  580/590 रुपए प्रति किलो पर नरम रहा।

विदेशों में कच्चे काजू का आयात कम होने के कारण काजू के भाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। उत्पादक केन्द्रों पर माल की कमी के कारण खपत केन्द्रों पर आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

जिस कारण से चालू माह के दौरान सबूत काजू के दामों में 40/50 रुपये एवं टुकड़ा काजू के भाव 60/70 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। अभी भी धारणा बाजार में मजबूती की बनी हुई है। ऊंचे भावों पर मांग कम होने के कारण मखाना के भाव दबे रहे।