बादामगिरी में व्यापार कम
25-Apr-2024 07:09 PM
नई दिल्ली । चालू माह के दौरान बादामगिरी में कारोबारी गतिविधियां कमजोर रही और भाव 10/20 रुपए प्रति किलो मंदा तेजी के बीच ही घूमते रहे। हालांकि आयातकों द्वारा मार्च माह के दौरान बादाम के आयात सौदे कम मात्रा में किए जाने के कारण संभावना व्यक्त की जा रही थी कि अप्रैल माह के दौरान कीमतों में तेजी रहेगी।
लेकिन तापमान में वृद्धि होने के कारण बाजार में आशानुरूप मांग नहीं रही। उल्लेखनीय है कि मार्च माह के दौरान आयातकों के 747 कंटेनर बादाम के आयात सौदे किए थे। जबकि मार्च 2023 के दौरान 870 कंटेनर बादाम का आयात सौदे हुए थे।
फरवरी 2024 में आयात 850 कंटेनर का रहा था। वर्तमान में दिल्ली बाजार में बादामगिरी अमेरिकन का भाव 600/620 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है। जबकि मार्च माह के अंत में भाव 640/650 रूपए चल रहा था। अभी हाल फिलहाल तेजी की संभावना नहीं है।
