बारिश से छोटी इलायची नरम

07-May-2024 08:05 PM

नई दिल्ली । केरल में बारिश होने के कारण छोटी इलायची के बढ़ते भाव रूक गए है। कमजोर मांग के कारण गत दो दिनों में दिल्ली बाजार में भाव 25/30 रुपए तक घटाकर बोले गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल के कुम्भली एवं काटापाना क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। जोकि छोटी इलायची फसल के लिए लाभदायक है।

उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई ग्रीन कार्डमम ट्रेडिंग कम्पनी नीलामी में 34100 किलो की आवक हुई औअर 32432 किलो का व्यापार हुआ।

नीलामी में छोटी इलायची के अधिकतम भाव 2613 रुपए एवं एवरेज भाव 1911.53 रुपए प्रति किलो बोले गए। इससे पूर्व नीलामी में अधिकतम भाव 30/3 रुपए एवं एवरेज भाव 2099.77 रूपये बोले गए है।