ब्राजील में सोयाबीन उत्पादन का अनुमान 1780 लाख टन पर बरकरार

14-Mar-2026 01:07 PM

ब्राजील में सोयाबीन उत्पादन का अनुमान 1780 लाख टन पर बरकरार
★ पिछले सप्ताह के अंत तक ब्राजील में सोयाबीन की कटाई 51% पूरी हो चुकी थी, जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक 61% कटाई हो चुकी थी। हालांकि पिछले सप्ताह के दौरान कटाई में 12% की प्रगति दर्ज की गई।
★ इस सप्ताह ब्राजील के सोयाबीन उत्पादन का अनुमान 1780 लाख टन पर यथावत रखा गया। 
★ ब्राजील में विभिन्न विश्लेषकों के बीच उत्पादन को लेकर अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं। वर्तमान में अनुमान लगभग 1750 लाख टन से लेकर 1830 लाख टन तक के बीच हैं। कॉनाब अपना अगला अनुमान 13 मार्च को जारी करेगी।
★ इस बीच एग्रो कंसल्ट (Agroconsult) ने पिछले सप्ताह 2025/26 के लिए ब्राजील के सोयाबीन उत्पादन अनुमान को 8.5 लाख टन बढ़ाकर 1831 लाख टन कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि यह प्रारंभिक अनुमान है, क्योंकि रियो ग्रांडे दो सुल राज्य का सर्वेक्षण अभी पूरा नहीं हुआ है। वहां वर्ष की शुरुआत में गर्म और शुष्क मौसम के कारण लगभग 20 लाख टन उत्पादन नुकसान का अनुमान है।