Home News

ब्राजील में सितम्बर के दूसरे हाफ में चीनी का उत्पादन घटा

14-Oct-2026 04:51 PM

ब्राजील में सितम्बर के दूसरे हाफ में चीनी का उत्पादन घटा

साओ पाउलो। लैटिन अमरीकी देश- ब्राजील के मध्य दक्षिणी भाग में सितम्बर 2026 के दूसरे पखवाड़े के दौरान चीनी का उत्पादन घटकर 27 लाख टन पर अटक जाने का अनुमान है जो गत वर्ष की समान अवधि के उत्पादन से 14.3 प्रतिशत कम है। दरअसल सितम्बर के दूसरे हाफ में वहां नियमित रूप से भारी वर्षा होती रही जिससे गन्ना फसल की कटाई-तैयारी में काफी बाधा पड़ी और चीनी मिलों तक उसे पहुंचाने में भी कठिनाई हुई। 

उल्लेखनीय है कि ब्राजील दुनिया में चीनी का सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश है। वहां लगभग 90 प्रतिशत चीनी का उत्पादन मध्य दक्षिणी क्षेत्र में होता है और साओ पाउलो इसका सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। वहां पिछले महीने अत्यंत मूसलाधार बारिश हुई थी। 

समीक्षाधीन अवधि के दौरान मध्य दक्षिणी क्षेत्र में गन्ना की कुल क्रशिंग 5.5 प्रतिशत घटकर 387.30 लाख टन पर सिमट जाने का अनुमान है। व्यापार विश्लेषकों के अनुसार 16-30 सितम्बर के दौरान बारिश की वजह से करीब ढाई दिनों की समतुल्य अवधि में गन्ना की क्रशिंग संभव नहीं हो पाई। जबकि 1 से 15 सितम्बर के दौरान भी करीब 6 दिनों की क्रशिंग का नुकसान हुआ था।

जोरदार बारिश का असर गन्ना की क्वालिटी पर भी देखा गया। इसके फलस्वरूप चीनी की औसत रिकवरी दर गत वर्ष के 15.76 प्रतिशत (157.62 किलो प्रति टन) से घटकर 14.58 प्रतिशत (145.75 किलो प्रति टन) पर अटक गई। इसका मतलब यह हुआ कि एक टन (1000 किलो) गन्ना की क्रशिंग से 145.75 किलो चीनी का उत्पादन हुआ। 

1-15 सितम्बर 2025 के दौरान मध्य दक्षिणी क्षेत्र में 51.26 प्रतिशत गन्ना का उपयोग चीनी उत्पादन में किया गया था जबकि 1-15 2026 के दौरान यह घटकर 50.28 प्रतिशत रह गया।