बिकवाली का दबाव बढ़ने से चना में लिवाली शांत
29-May-2024 07:17 PM
नई दिल्ली । बढे भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से चना की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। सरकार द्वारा स्टॉक लिमिट लगाने की खबरों के चलते चना में आज ग्राहकी एक दम शांत रही।
चना दाल व बेसन में मांग सुस्त पड़ने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली शांत रही। जिससे चना की कीमतों में दबाव दर्ज किया गया।
मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली चना की कीमतों में आज 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 7150/7175 रुपए व राजस्थान लाइन 7175/7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
इसी प्रकार इंदौर चना में 100 रुपए व कटनी में 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव इंदौर 7100/7150 रुपए ,कटनी 7150/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से जयपुर चना भी 75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 7200/7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
