भारत- तुवर आयात की जानकारी

26-Jun-2025 08:22 AM

भारत- तुवर आयात की जानकारी
★ तुवर आयात अप्रैल 2025 में 99,546 मीट्रिक टन पर पहुंचा, जो पिछले वर्ष अप्रैल 2024 के 61,978 टन से लगभग 60% अधिक है। मई 2025 में 96,352 टन आयात होने की संभावना है, जिससे अप्रैल–मई 2025–26 के दो महीनों का कुल आयात 1,95,898 टन तक पहुंच सकता है।
पिछले वर्षों की तुलना में अप्रैल–मई आयात (मीट्रिक टन):
FY 2025–26: 1,95,898 (अनुमानित)
FY 2024–25: 1,22,250
FY 2023–24: 1,21,436
FY 2022–23: 61,709
FY 2021–22: 18,411
~~
वर्षवार कुल तुवर आयात:
FY 2024–25: 12.23 लाख टन (रिकॉर्ड)
FY 2023–24: 7.71 लाख टन
FY 2022–23: 8.95 लाख टन
FY 2021–22: 8.40 लाख टन
FY 2020–21: 4.42 लाख टन
FY 2019–20: 4.49 लाख टन
★ 2024–25 में भारत ने सबसे अधिक तुवर आयात मोजाम्बिक (3.49 लाख टन) और तंजानिया (3.18 लाख टन) से किया। इसके अलावा म्यांमार, सूडान, केन्या, मलावी, नाइजीरिया और युगांडा जैसे देशों से भी आयात दर्ज किया गया।
★ पिछले वर्ष भारत में तुवर का उत्पादन अच्छा हुआ साथ ही विदेशों में भी उत्पादन बढ़ रहा है।
★ रिकॉर्ड आयात होने से देश में तुवर की उपलब्धता अच्छी बनी, पिछले वर्ष जो तुवर 10,000 रुपए/ क्विंटल के उच्चतम भाव पर बिकी थी जो अब करीब 40% घट चुकी है।
★ बिजाई से ठीक पहले कीमतें कमज़ोर जिसका असर बिजाई पर पड़ सकता है, अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगा। लम्बी समयावधि की फसल भी किसानों का इंटरेस्ट कम कर रही है।
★ केंद्रीय पूल में तुवर का संतोषजनक स्टॉक जिसकी बिक्री भविष्य में की जाएगी।
★ म्यांमार से तुवर आयात चल रहा है, अफ्रीकन तुवर अगस्त के बाद आने की सम्भावनएं। अफ्रीकन देशों में फसल संतोषजनक।
★ आगामी मांग से समर्थन मिला तो कीमतों में मामूली बढ़त आने की उम्मीद।