भारत से बढ़ रहा है चावल का निर्यात
13-Jan-2025 08:43 AM
भारत से बढ़ रहा है चावल का निर्यात
★ 2021 से 2023 तक विश्व में जितना चावल निर्यात हुआ उसमें भात की हिस्सेदार 40% रही।
★ उत्पादन में भी भारी बढ़ोत्तरी देखी गयी।
★ 2023-24 वित्त वर्ष में बासमती चावल निर्यात 52.4 लाख टन पहुंचा, जो 2021-22 में 39.4 लाख टन था।
★ गैर बासमती चावल निर्यात में भी देखी गयी बढ़ोत्तरी।
★ केंद्रीय पूल में चावल का विशाल स्टॉक उपलब्ध।
★ FCI के अनुसार 1 जनवरी को केंद्रीय पूल में चावल का स्टॉक 290.92 लाख टन रहा जबकि स्टॉकिंग नोर्म्स 76 लाख टन यानी स्टॉक बफर नोर्म्स से 282 लाख टन अधिक।
★ यह स्टॉक जनवरी 2024 से 109.16 लाख टन, जनवरी 2023 से 165.57 लाख टन अधिक।
★ अनमिल्ड धान का स्टॉक 476.28 लाख टन पहुंचा, दिसंबर 2024 से 125 लाख टन अधिक परन्तु जनवरी 2024 से 23.3 लाख टन कम।
★ कुल मिलाकर देश में चावल का भरपूर स्टॉक उपलब्ध जिसके चलते सरकार ने एथनोल में चावल इस्तमाल की दी मंजूरी।
★ निर्यात का समर्थन व एथनोल में चावल का इस्तमाल बढ़ने से कीमतों में भविष्य में मामूली बढ़त दिखने की उम्मीद।
