भारत से अक्टूबर–फरवरी में 3.15 लाख टन चीनी निर्यात, UAE सबसे बड़ा खरीदार

16-Mar-2026 04:55 PM

भारत से अक्टूबर–फरवरी में 3.15 लाख टन चीनी निर्यात, UAE सबसे बड़ा खरीदार
वर्तमान 2025-26 चीनी विपणन वर्ष (अक्टूबर–सितंबर) में भारत ने अक्टूबर से फरवरी के बीच लगभग 3.15 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (AISTA) के अनुसार इस अवधि में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सबसे बड़ा आयातक रहा।
कुल निर्यात में लगभग 2.58 लाख टन सफेद चीनी और 0.54 लाख टन रिफाइंड चीनी शामिल रही।
निर्यात गंतव्यों में UAE को लगभग 0.80 लाख टन, अफगानिस्तान को 0.72 लाख टन, जिबूती को 0.46 लाख टन और तंजानिया को करीब 0.21 लाख टन चीनी भेजी गई।
सरकार ने 2025-26 सीजन के लिए कुल 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी है, जिसमें हाल ही में अतिरिक्त 5 लाख टन का कोटा भी शामिल किया गया है।
उधर प्रतिकूल मौसम के कारण प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम पैदावार के चलते भारत के चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 283 लाख टन कर दिया गया है, जो पहले 296 लाख टन था।