भारत ने अमरीकी कृषि उद्योग के लिए 12 श्रेणियों में अपना बाजार खोला

20-Apr-2024 01:50 PM

वाशिंगटन । अमरीकी प्रशासन के एक वरिष्ठ व्यापार अधिकारी ने कहा है कि भारत सरकार ने हाल के वर्षों में अमरीकी कृषि उद्योग के लिए 12 श्रेणियों के उत्पादों के वास्ते अपना बाजार खोल दिया है जिससे वहां इसका निर्यात सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।

अधिकारी के मुताबिक पिछले तीन वर्षों के दौरान 21 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के अमरीकी कृषि उत्पादों के लिए नए बाजार खुले हैं जो द्विपक्षीय बातचीत के परिणाम है।

अमरीकी सरकार अपने कृषि उद्योग और खासकर ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

अमरीकी और भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में चल रहे सात विवादों का समाधान आपसी बातचीत से निकाला जिसके तहत भारत अनेक अमरीकी उत्पादों पर बदले की कार्रवाई के तहत लगाए गए सीमा शुल्क को हटाने पर सहमत हो गया।

इसके परिणामस्वरुप भारत में अमरीकी चना, मसूर,  बादाम, अखरोट एवं सेब के लिए बाजार पहुंच आसान हो गया। इससे अमरीका के मिशीगन, ओरगान, कैलिफोर्निया एवं वाशिंगटन जैसे राज्यों के किसानों को काफी फायदा हो रहा है।

हालांकि अमरीका ने भी कुछ भारतीय बाजार में उसके उत्पादों की पहुंच होने से उसे काफी राहत मिली। अमरीका से भारत में अब दलहनों एवं सूखे मेवों का आयात बढ़ रहा है।