भारत में रबी फसलों की बुवाई लगभग पूरी

07-Jan-2025 09:10 AM

भारत में रबी फसलों की बुवाई लगभग पूरी
★ रबी 2025 सीजन में फसलों का कुल रकबा 622.76 लाख हेक्टेयर पहुंचा जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 621.52 lh था।
★ गेहूं की बुवाई लगभग पूरी, पिछले साल की तुलना में बिजाई 5.49 लाख हेक्टेयर अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 319.74 लाख हेक्टेयर पहुंचा।
★ भारतीय मौसम विभाग ने जनवरी-मार्च में सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें से जनवरी बारिश सामान्य से अधिक हो सकती है।  
★ इस साल गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 1150 लाख टन रखा गया।पिछले वर्ष के सरकारी आंकड़ों 1132.9 लाख टन से अधिक।
अन्य फसलों की स्थिति (लाख हेक्टेयर में)
चना- 94.45 (पिछले साल 93.17)
मसूर- 17.43 (पिछले साल 17.76)
कुल मोटे अनाज और पोषक अनाज- 52.17 (पिछले साल 52.83)
ज्वार- 22.7 (पिछले साल 24.72)
जौ- 6.62 (पिछले साल 7.01)
मक्का- 22.07 ((पिछले साल 20.36)
कुल तिलहनों का रकबा घटकर 96.74 पहुंचा जो पिछले साल 101.64 था।
सरसों बिजाई 88.5 (पिछले साल 93.73 लाख हेक्टेयर) में सिमटी।
मूंगफली बिजाई पिछले वर्ष से मामूली सुधरकर 3.65 लाख हेक्टेयर रही। 
★ किसानों में गेहूं, मक्का और चना फसल को दी प्राथमिकता।
★ उपरोक्त सभी तीन जिंसों के भाव MSP से अधिक जिससे साफ़ प्रतीत होता है कि किसानों को रुझान उन्ही फसलों पर अधिक जिनकी कीमतें ऊँची रहती हैं। 
★ भारत का किसान अब पहले वाला किसान नहीं रहा कई क्षेत्रों में परम्परागत फसलों की जगह अन्य फसलों की बिजाई भी की जा रही है।