भारत का मक्का निर्यात बढ़ेगा: ईरान युद्ध, सस्ती कीमत और रिकॉर्ड उत्पादन से मजबूती USDA

19-Mar-2026 11:20 AM

भारत का मक्का निर्यात बढ़ेगा: ईरान युद्ध, सस्ती कीमत और रिकॉर्ड उत्पादन से मजबूती USDA 
★ भारत से मक्का निर्यात 2025-26 विपणन वर्ष में बढ़कर 6.5 लाख टन तक पहुंचने की संभावना।
★ ईरान युद्ध, प्रतिस्पर्धी कीमतें, मजबूत क्षेत्रीय मांग और रिकॉर्ड उत्पादन से निर्यात को मिला सहारा। 
★ USDA के अनुसार, पहले 3.5 लाख टन के अनुमान को बढ़ाकर 6.5 लाख टन किया गया है।
★ अक्टूबर–दिसंबर 2025 के दौरान भारत ने करीब 4 लाख टन मक्का निर्यात किया, जो पिछले दो वर्षों की तुलना में दोगुना है।
★ भारत का मक्का बांग्लादेश को $220-230/टन पर उपलब्ध है, जो ब्राजील के $260/टन से सस्ता है, जिससे भारतीय मक्का की मांग बढ़ रही है।
वियतनाम और श्रीलंका से भी नई पूछताछ आ रही है।
★ USDA ने उत्पादन 430 लाख टन बताया है, जबकि कृषि मंत्रालय के अनुसार खरीफ में 302.5 लाख टन और रबी में 159 लाख टन उत्पादन का अनुमान है।
★ बिहार में फसल में देरी के कारण घरेलू कीमतों में भी हल्की मजबूती देखी जा रही है, वहीं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अच्छी फसल से सप्लाई पर्याप्त बनी हुई है।
★ इथेनॉल नीति में बदलाव भी बाजार को प्रभावित कर रहा है। पहले मक्का से इथेनॉल उत्पादन बढ़ा था, लेकिन अब चावल की उपलब्धता बढ़ने से मक्का की खपत कुछ कम हुई है, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिला है।
★ सस्ती कीमत, मजबूत मांग और रिकॉर्ड उत्पादन के चलते भारत का मक्का निर्यात इस साल तेजी के रुख में है और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की भूमिका और मजबूत हो सकती है।