बढे भावो पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चना की कीमतों में नरमी

21-Apr-2024 07:39 PM

नई दिल्ली। साप्ताह के शुरुवात में चना में दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली अच्छी थी जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा था। लेकिन सप्ताहांत में बढे भावो पर मुनफावसूली बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से कीमतों में कुछ गिरावट देखी गयी। उत्पादक मंडियों में फ़िलहाल चना की कीमते (एमएसपी) से ऊपर चल रही है जिस कारण सरकारी कांटो पर अधिक मॉल नहीं मिल रहा। जिससे सरकार की चिंता बढ़ रही। सरकार ज्यादा से ज्यादा चना खरीदी करने के लिए बाजार भावो पर चना खरीदी पर विचार कर रही है। कमजोर उत्पादन को देखते हुए स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की पकड़ मजबुत बनी हुई है। इसलिए चना की कीमतों में ज्यादा गिरावट की संभावनाएं नज़र नहीं आ रही। बढे भावो पर दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 2/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 6175/6200 रुपए व राजस्थान लाइन 6225/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
मांग सामान्य बनी रहने से इस साप्ताह आयातित चना की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव मुंबई तंज़ानिया 5900 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। 
राजस्थान 
उत्पादक मंडियों में चना की उपलब्धता बनी रहने व मजबुत मांग के चलते  चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5000/5800 रुपए जयपुर 6300/6350 रुपए बीकानेर 6200 रुपए व किशनगढ़ 5700/5830 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र 
बढ़े भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली ठंडी पड़ने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5900/6800 रुपए अकोला 6225/6250 रुपए नागपुर 6250 रुपए उदगीर 5800/6000 रुपए व अहमदनगर 5600/5800  रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
इस साप्ताह मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडियों में चना की आवक में अच्छी बढ़त देखी गयी। आवक का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5800/6050 रुपए बीना 5750/6011 रुपए गंजबासोदा 5400/5900 रुपए कटनी 6150/6250 रुपए व इंदौर 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
कर्नाटक 
मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह  साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में  गुलबर्गा 6100/6350 रुपए बीदर 5481/6363 रुपए गदग 5871/6516 रुपए व तालिकोट 6159/6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से इस साप्ताह रायपुर चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 6250/6400 रुपए प्रति क्विंटल रह रही। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में 6250 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। 
चना दाल 
लिवाली बढ़ने से इस  सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7400/7500 रुपए भाटापरा 7600 रुपए कटनी 7550 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 7650 रुपए इंदौर 7800 रुपए व कानपुर 7000/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।