बड़ी इलायची- व्यापार कम : भाव नरम
08-May-2024 08:00 PM
नई दिल्ली । आज बड़ी इलायची की कीमतों में नरमी रही। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बड़ी इलायची के भाव 40/50 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाकर बोले गए थे।
लेकिन बढ़े भावों पर लिवाल न होने के कारण आज फिर भाव 20/25 रुपए घटाकर बोले जाने लगे है। हालांकि स्टॉक की कमी के चलते कीमतों में अधिक मंदा संभव नहीं है।
आगामी दिनों में मांग सुधरने के साथ ही बड़ी इलायची की कीमतों में तेजी आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। चालू सीजन के दौरान देश में ही नहीं अपितु विदेशो में भी पैदावार कम रहने के कारण हाजिर बाजार में बड़ी इलायची का स्टॉक सीमित रह गया है।
वर्तमान में जो स्टॉक है वह मजबूत हाथों में है। अतः नई फसल आने से पूर्व कीमतों में अवश्य ही तेजी आनी चाहिए।
