बड़ी इलायची मजबूत रही
28-Dec-2023 07:14 PM
नई दिल्ली । आज भी बड़ी इलायची की कीमतों में तेजी रही। उल्लेखनीय है कि उत्पादन कम रहने के कारण बड़ी इलायची की सप्लाई प्रभावित हो रही है। जबकि आपसी लेवा-बेची से भाव लगातार बढ़ रहे हैं।
वर्तमान हालात को देखते हुए कीमतों में अभी तेजी रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। आज सिलीगुड़ी में नेपाल टाप जे० जे० का भाव 1320 रुपए एवं स्योर-फार-स्योर का भाव 1525 रुपए पर बोला गया।
जबकि बढ़ी इलायची दाना का भाव 1750 रुपए पर बोला गया है। चालू सप्ताह के शुरू में नेपाल टाप का 1280 रुपए एवं स्योर-फार-स्योर का भाव 1480 रुपए खुला था जबकि दाना का भाव 1700 रुपए बोला जा रहा था।
उत्पादक केन्द्रों के मजबूत समाचार मिलने के कारण विगत दो दिनों के दौरान दिल्ली बाजार में भाव 50/60 बढ़ गए है।
