बड़ी इलायची में तेजी की संभावना
23-Nov-2023 06:42 PM
नई दिल्ली । चालू सप्ताह के दौरान कमजोर मांग के कारण बड़ी इलायची के भाव पूर्व स्तर पर स्थिर रहे। लेकिन इस वर्ष देश में ही नहीं अपितू विदेशों में भी उत्पादन घटने के कारण बाजार में धारणा तेजी की बनी हुई है।
जिस कारण से मांग निकलने के साथ ही कीमतों में अवश्य ही तेजी बनेगी। सिलीगुड़ी में आज नेपाल टाप का भाव 1050 रुपए एवं स्योर- फार- स्योर का भाव 1100 रुपए प्रति किलो बोला गया।
जबकि गुवाहाटी में भाव 1030 रुपए बोला गया। उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई साप्ताहिक नीलामी गंगटोक में बड़ा दाना 1025 रुपए एवं छोटा दाना 925 रुपए बोला गया। जबकि सिघटम में बड़ा दाना 1025 रुपए एवं छोटा दाना 950 रुपए पर बोला गया। दिल्ली भाव अपने पूर्व स्तर पर मजबूत रहे।
