बड़ी इलायची में तेजी

06-May-2024 07:40 PM

नई दिल्ली । आज बड़ी इलायची की कीमतों में तेजी रही। जानकार सूत्रों का कहना है कि उत्पादक केन्द्रों सहित खपत केन्द्रों पर भी माल की शॉर्टेज बनी रहने एवं मांग में वृद्धि होने के कारण बड़ी इलायची की कीमतों में 40/50 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की है।

और दिल्ली बाजार में बड़ी इलायची झुन्डीवाली का भाव 1530 रुपए एवं मीडियम का भाव 1560 रुपए पर बोला जाने लगा है। सिलीगुड़ी में भी नेपाल टाप जेजे का भाव 1525 रुपए एवं स्योर-फार-स्योर का भाव 1700 रुपए पर बोला जाने लगा है।

सूत्रों का मानना है कि कीमतों में मंदे की संभावना नहीं है क्योंकि माल की कमी बनी हुई है जबकि नई फसल आने में अभी 4/5 माह का समय शेष है। अतः अभी कीमतों में ओर तेजी संभव है।