बढ़े भावो पर लिवाली शांत पड़ने से चना की कीमतों में घट बढ़
24-Apr-2024 07:12 PM
नयी दिल्ली । चना दाल व बेसन में उठाव कमजोर पड़ने से चना में आज लिवाली सुस्त रही। दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चना की कीमतों पर आज दबाव देखा गया।
शाम के सत्र में दिल्ली चना में मिलर्स की पुछ परख बढ़ी जिससे कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 6250/6275 रुपए व राजस्थान लाइन 6300/6325 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
उत्पादक मंडियों में चना की उपलब्धता बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश चना की कीमतों में आज 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव कटनी 6150/6200 रुपए गंजबासोदा 5300/5800 रुपए विदिशा 5500/5800 व इंदौर 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से रायपुर चना आज 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 6200/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। छिटपुट लिवाली बढ़ने से राजस्थान की मंडियों में आज चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव जोधपुर 5000/5900 रुपए जयपुर 6250/6300 रुपए व बीकानेर 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
