अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
10-Jan-2025 08:25 AM
अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
★ अमरीका से 2 जनवरी वाले सप्ताह में 2024-25 सीजन की 4-13 लाख टन सोया व 2025-26 सीजन की 1 लाख टन का निर्यात संभावित।
★ सोयामील निर्यात 1.5-4 लाख टन व सोया तेल का 60 हजार टन रहने की उम्मीद।
★ मौसम विभाग के अनुसार अर्जेंटीना व दक्षिण ब्राजील में अगले 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा परतु उसके बाद 20-25 जनवरी तक बारिश हो सकती है।
★ आगामी USDA रिपोर्ट में ब्राजील में सोया फसल अनुमान पिछले अनुमान से 13 लाख टन बढ़ाकर 1703 लाख टन टन अर्जेंटीना में मामूली घटाकर 520 लाख टन होने की रिपोर्ट आ सकती है।
★ सीजन के अंत में विश्व में बकाया स्टॉक 1322 लाख टन संभावित, दिसंबर से 3.3 लाख टन अधिक।
~~~~~~~~~~~~~~~~
मलेशिया व इंडोनेशिया में पाम तेल स्थिति
★ मलेशिया में 27 दिसंबर को CPO के भाव 4625 के आसपास थे परन्तु इसके बाद लगातार गिरावट का माहौल भाव, 9 जनवरी 2025 को भाव 4300 रिंगिट से नीचे आये।
★ निर्यात मांग कमजोर पड़ने व बकाया स्टॉक अधिक होने से बाजारों में देखी गयी गिरावट।
★ बाजार पूरी तरह इंडोनेशिया के फैसले पर निर्भर।
★ अगर इंडोनेशिया ने निर्यात पर एक्सपोर्ट लेवी बढ़ाई गयो बाजारों में आ सकती है जान।
★ साथ ही इंडोनेशिया में घेरलू खपत भी जैसे-जैसे बढ़ेगी पाम तेल की कमी बन सकती है।
~~~~~~~~~~~~~~~~
घरेलू सोया बाजार
★ कई कारणों से सोया की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, कीमतें MSP से बहुत कम।
★ 08 जनवरी तक नैफेड द्वारा 8.84 लाख टन सोया की खरीद की जा चुकी है, खरीद लक्ष्य 33.85 लाख टन का है।
★ विदेशों से बड़ी मात्रा में हो रहा है खाद्य तेलों का आयात, साथ ही भारत में स्टॉक भी अच्छा।
★ सोयामील की निर्यात मांग घटने से भी कीमतों पर बना दबाव, प्लांट की डिमांड कमजोर, मक्का से बने एथनोल DDGS ने सोयामील के बाजारों को ध्वस्त किया।
★ सरकार को सोयामील उद्योग को बचाने के लिए DDGS के बारे में कुछ सोचना होगा अन्यथा तेल तिलहन उद्योग को इससे नुकसान होगा।
★ केवल सोयामील ही नहीं सरसों खल की मांग भी हो रही है प्रभावित।
★ खरीद बंद होने के बाद नैफेड द्वारा सोया की बिक्री भी की जाएगी।
★ कुल मिलाकर फ़िलहाल बाजार में तेजी की सम्भावना कमजोर दिख रही हैं।
