Home News
29-Oct-2026 11:27 AM
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश तट से टकराने के बाद समुद्री चक्रवाती तूफान- अर्नब अब देश के अन्य राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा के विभिन्न भागों में 28 अक्टूबर को अत्यन्त तेज हवा के प्रवाह के साथ मूसलाधार बारिश हुई जिससे न केवल जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया बल्कि धान सहित अन्य खरीफ फसलों को नुकसान होने की आशंका भी है। इसके साथ-साथ तेलंगाना एवं छत्तीसगढ़ में भी भारी वर्षा होने की सूचना मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अर्नब तूफान की तीव्रता एवं भयंकरता में कुछ कमी आई है लेकिन इसके आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है। इसके फलस्वरूप 29-30 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पांडीचेरी एवं तमिलनाडु जैसे राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
कुछ क्षेत्रों में इससे खरीफ फसलों को फायदा तथा कुछ अन्य इलाकों में नुकसान होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा का तटवर्ती भाग इस तूफानी वर्षा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों को बारिश की सख्त जरूरत है।