अर्जेंटीना में सोया उत्पादन अनुमान 20 लाख टन घटाकर 490 लाख टन दिया गया
31-Jan-2025 10:05 AM
अर्जेंटीना में सोया उत्पादन अनुमान 20 लाख टन घटाकर 490 लाख टन दिया गया
★ कई क्षेत्रों में फसल को पानी की सख्त जरुरत। बिजाई समाप्त।
★ हर सप्ताह फसल स्थिति हो रही है खराब। 28% फसल स्थिति बेहद खराब, 50% की सामान्य व 22% की अत्यंत अच्छी। गत सप्ताह से यह 10% घटी।
★ अभी हाल ही में अर्जेंटीना सरकार ने कई कृषि उत्पादों पर लगे निर्यात शुल्क में कटौती की ताकि किसान अधिक से अधिक माल बेच सकें।
★ आगामी महीनों में विश्व में तिलहनों के उत्पादन में आ सकती है कमी। विश्व में सूरजमुखी, कैनोला का उत्पादन घटा तथा मलेशिया व इंडोनेशिया में पाम तेल का सामान्य या कुछ कम।
★ 2025 में विश्व में सूरजमुखी; सरसों कैनोला की कटाई 30% घटी। 2025 में कैनोला की अच्छी डिमांड आने की उम्मीद।
★ पाम तेल एक बार फिर अन्य तेलों पर हावी, पाम तेल तय करने लगा अन्य तेल के भाव। पहले अन्य तेलों के भाव सोया तेल करता था निश्चित।
★ मलेशिया ने इंडोनेशिया में पाम तेल उत्पादन सामान्य रहने की उम्मीद परन्तु डिमांड लगातार बढ़ रही है।
★ बायो डीजल में भी खाद्य तेलों का इस्तमाल विश्व में 20% बढ़ा।
★ अमरीका में सोया तल, इंडोनेशिया में पाम तेल का इस्तमाल बायो डीजल में हो रहा है।
★ विश्व में सोया उत्पादन बढ़ने से कर्शिंग बढ़ी। सोया तेल का भरपुर हुआ उत्पादन परन्तु सोयामील ने सभी सेंटिमेंट को तोड़ा। विश्व में सोयामील के भाव निम्न स्तर पर।
★ भारत में सोया का उत्पादन बढ़ा परन्तु भाव रहे बेहद कमजोर, इसका असर आगामी खरीफ बिजाई पर पड़ सकता है साथ ही चालू सीजन में सरसों बिजाई/उत्पादन में गिरावट आएगी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मई के बाद खाद्य तेलों की कीमतों में अच्छी तेजी का बन सकता है माहौल।
