अप्रैल से दिसंबर तक ऑइल मील निर्यात 10% घटा

17-Jan-2025 01:50 PM

अप्रैल से दिसंबर तक ऑइल मील निर्यात 10% घटा
★ सोयामील निर्यात में अप्रैल से अब तक सबसे अधिक दिसंबर में दर्ज किया गया।
★ दिसंबर 2024 में 2.78 लाख टन सोयामील निर्यात पहुंचा।
★ सितम्बर 2024 में सबसे कम 0.59 लाख टन हुआ था सोयामील का निर्यात। अप्रिअल से दिसंबर 2024 तक 14.85 लाख टन हुआ सोयामील का निर्यात जो गत वर्ष समानअवधि के दौरान 12.1 लाख टन था।
★ सरसों खल एवं अन्य खल, राइस ब्रान एक्सट्रैक्शन के निर्यात में देखी गयी गिरावट।
★ दिसम्बर में सरसों खल निर्यात 0.88 लाख टन हुआ जो अप्रैल से अब तक सबसे कम मात्रा है।
★ अप्रैल से दिसंबर तक 14.1 लाख टन सरसों खल निर्यात पहुंचा, जो गत वर्ष 18.23 लाख टन था।
★ अप्रैल से दिसंबर 2024 तक 2.26 लाख टन अरंडी मील निर्यात किया गया गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 2.96 लाख टन था।
★ दिसम्बर 2024 में 3.98 लाख टन और अप्रैल से दिसंबर 2023 में 34.96 लाख टन हुआ था ऑइलमील का निर्यात।
★ सोयामील निर्यात भाव सीजन में सबसे कम 363$/टन दर्ज किय गये। घटी कीमतों के कारण सोयामील निर्यात बढ़ा।
★ सरसों खल के निर्यात भाव 270$/टन, अरंडी मील के 81$/टन, सरसों खल के भाव भी कई महीनों के निम्न स्तर पर आए।