अनाजों से निर्मित एथनोल की कीमतें बढ़ाई जाए: GEMA

13-Jan-2025 08:44 AM

अनाजों से निर्मित एथनोल की कीमतें बढ़ाई जाए: GEMA 
★ ग्रेन एथनोल मेन्युफेक्चरर एसोसिएशन (GEMA) ने सरकार से अनाज से बने एथनोल की कीमतें बढ़ाने को कहा।
★ चावल से निर्मित एथनोल के भाव 58.5 रुपए प्रति लीटर हैं जिसे 70.71 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की गयी।
★ GEMA ने कहा कि एफसीआई द्वारा 30 रुपए प्रति किलो पर चावल दिया गया था जब भाव 58.5 प्रति लीटर थे परन्तु अब 28 रुपए प्रति किलो चावल देने की मंजूरी के बाद भाव 70.71 रुपए प्रति लीटर होने चाहिए। इस 28 रुपए में किराया भाड़ा शामिल नहीं।
★ मक्का से निर्मित एथनोल के भाव 71.86, गन्ना रस से निर्मित के 65.61, टूटे अनाज से निर्मित के 64 रुपए, बी मोलासिस से निर्मित के 60.73 रुपएव सी मोलासिस से निर्मित एथनोल के भाव 56.28 रुपए प्रति लीटर हैं।