अखरोट: विश्व में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद: International Nut and Dried Fruit Council Congress

20-May-2025 11:18 AM

अखरोट: विश्व में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद: International Nut and Dried Fruit Council Congress
★ साल 2025/2026 में वैश्विक अखरोट उत्पादन में लगभग 6% की वृद्धि का अनुमान है, जबकि वैश्विक आपूर्ति में 4% की वृद्धि देखी जा सकती है। 
★ 2024/2025 में आपूर्ति 27.62 लाख टन से बढ़कर 2025/2026 में 28.66 लाख टन होने की उम्मीद है।
~~~~~~~~
चीन: उत्पादन स्थिर लेकिन गुणवत्ता बेहतर
★ उत्पादन अनुमान: 15.50 लाख टन (in-shell बेसिस पर) पहुंचने की उम्मीद, 2024-25 के लगभग बराबर।
★ इस बार गिरी का आकार और भराव बेहतर रहने की उम्मीद। 
~~~~~~~
कैलिफोर्निया
★ मौसम अनुकूल, 2024 की तुलना में उत्पादन में 14%वृद्धि की संभावना।
~~~~~~~~~
चिली:
★ 2024 में खराब फसल के बाद इस साल 25% तक उत्पादन में सुधार का अनुमान।
★ मेक्सिको, जो अमेरिकी बादाम पर ट्रंप के टैरिफ से प्रभावित हुआ, अब चिली की ओर रुख कर सकता है।
★ अमेरिका ने चीन पर लगाया गया 145% अतिरिक्त टैरिफ घटाकर 30% किया।
★ चीन ने अमेरिकी अखरोट पर 125% टैरिफ घटाकर 10% किया।
~~~~~~~~~~
भारत
★ 2024-25 में भारत का उत्पादन लगभग 33,000 मीट्रिक टन था जो 2025-26 में 9% घटकर 30,000 मीट्रिक टन रहने की उम्मीद। 
★ भारत चिली से बड़ी मात्रा में करता है आयात, अगर मेक्सिको के आयातक चिली से अखरोट का अधिक व्यापार करते हैं तो चिली में कीमतें बढ़ सकती हैं। 
★ भारत में उत्पादन घटने से आयात बढ़ने की उम्मीद और अंतर्राष्ट्रीय भाव अगर बढ़े तो भारत में भी कीमतें बढ़ सकती हैं।