अजवायन में अभी मंदा नहीं
24-Nov-2023 07:40 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि अजवायन की कीमतों में अभी मंदे की संभावना नहीं है। क्योंकि प्रतिकूल मौसम के चलते नए मालों की आवक में 15/20 दिन का विलम्ब हो गया है।
जिस कारण से नए मालों की आवक का दबाव बनने से पूर्व कीमतों में 8/10 रुपए की तेजी बनने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। गुजरात में नए अजवायन की आवक का दबाव दिसम्बर मध्य में बनना शुरू हो जाता था। लेकिन इस वर्ष जनवरी माह में बनेगा।
गुजरात को छोड़कर अन्य उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश में पैदावार गत वर्ष की तुलना में कम रहने के समाचार है। जिस कारण से नए मालों के भाव इस वर्ष ऊंचे खुलेंगे।
