आयात मात्रा घटने की चर्चा से कालीमिर्च तेज

03-May-2024 07:52 PM

नई दिल्ली । विगत कुछ समय से कालीमिर्च की कीमतों में तेजी का दौर बना हुआ है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अभी बाजार में मंदे की संभावना भी नहीं है।

बाजार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आमतौर पर एक आयातक श्रीलंका से 7/8 टन कालीमिर्च का आयात कर सकता था लेकिन बाजार में चर्चा चल रही है कि इस वर्ष एक आयातक केवल 1600 किलो काली मिर्च का आयात ही कर सकेगा।

इसके आलावा वियतनाम से भी कालीमिर्च का आयात नहीं हो रहा है। जिस कारण से वर्तमान में कोचीन बाजार में कालीमिर्च के भाव बढ़कर 600/630 रुपए प्रति किलो के हो गए हैं। जोकि मार्च माह के दौरान 510/540 रुपए प्रति किलो चल रहे थे।

व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में उत्पादक केन्द्रों पर बारिश की कमी आयात कम होने आदि कारणों के चलते हाल-फिलहाल कीमतों में मंदे की  संभावना नहीं है।