आई ग्रेन इंडिया की खबरों की विश्वनीयता पर पूरा विश्वास
17-Jan-2025 03:30 PM
नई दिल्ली । मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) तथा मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) स्कीम के तहत समूचे देश के किसानों से दलहन, तिलहन एवं कोपरा की खरीद के लिए प्राधिकृत केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की अधीनस्थ नोडल एजेंसी- भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नैफेड) के ए एम डी श्री एस के सिंह ने कहा है कि आई ग्रेन इंडिया द्वारा दी जाने वाली तमाम जानकारियों पर पूरा विश्वास करते हैं।
आई ग्रेन इंडिया के डायरेक्टर राहुल चौहान का कहना है कि कम्पनी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। नैफेड के ए एम डी की इस स्वीकारोक्ति से आई ग्रेन इंडिया की तमाम खबरों, सूचनाओं, आंकड़ों एवं विवरणों की सटीकता, विश्वनीयता एवं प्राथमिकता साबित होती है।
राहुल चौहान के मुताबिक करीब एक दशक पूर्व आई ग्रेन इंडिया का शुभारम्भ हुआ था जिसका मुख्य उद्देश्य घरेलू तथा वैश्विक स्तर पर तमाम कृषि एवं खाद्य उत्पादों के बाजार की नवीनतम जानकारी, सटीक सूचना तथा कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव के विवरण से उद्योग-व्यापार एवं अन्य सम्बद्ध वर्ग को अवगत करवाना था।
हमें खुशी है कि हम अपने उद्देश्य में लगातार सफल हो रहे हैं और कम्पनी की गतिविधियों के प्रति विश्वास का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।
आई ग्रेन इंडिया वस्तुत: एग्री कॉमोडिटी मार्केट की एक अग्रणी रिसर्च फर्म है। इसके डायरेक्टर राहुल चौहान के कुशल एवं सक्षम नेतृत्व में कम्पनी नियमित रूप से सफलता के शिखर की ओर बढ़ती जा रही है।
डायरेक्टर महोदय के मुताबिक कम्पनी पर अपनी साख, प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को बरकरार रखने की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है जिसका निर्वाह हमेशा किया जाएगा।
