5 फरवरी को उड़द अपडेट वेबिनार का शुल्क मुक्त आयोजन
27-Jan-2025 03:42 PM
दुबई । ग्लोबल पल्स कॉन फेडरेशन (जीपीसी) द्वारा 5 फरवरी 2025 को (बुधवार) को भारतीय समय शाम 05:30 बजे उड़द की नवीनतम जानकारी (अपडेट) पर निशुल्क वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत, म्यांमार एवं ब्राजील में उड़द की पैदावार एवं क्वालिटी के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स तथा आर्थिक चुनौतियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा इस वेबिनार में दक्षिण एशिया में उड़द की मांग एवं वर्ष 2025 के दौरान कीमतों के परिदृश्य पर भी सटीक चर्चा होगी। कुछ अन्य सम्बन्धित नियमों- मुद्दों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
जीपीसी के सदस्यों को उस दिन (5 फरवरी को) वेबिनार में शामिल होने के लिए उनका खास (यूनिक) लिंक भेजा जाएगा जबकि अन्य प्रतिनिधि इसमें नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
श्याम नरसरिया (आर्वी इंटरनेशनल, म्यांमार) इस वेबिनार में मॉडरेटर की भूमिका निभाएंगे और वे भारत, म्यांमार तथा ब्राजील में उड़द की पैदावार तथा क्वालिटी, कीमतों के परिदृश्य, लॉजिस्टिक एवं आर्थिक मुद्दों तथा अन्य विषयों पर राहुल चौहान (आई ग्रेन इंडिया), जूलियो मारीउसी (कोपरएगूआस को ऑपरेटिवा एग्रो इंडस्ट्रियल, ब्राजील) और कृष्णामूर्ति बेल्लमकोंडा (फोर- पी इंटरनेशनल प्रा० लि०, इंडिया) से सवाल पूछेंगे। ये तीनों विशेषज्ञ उन प्रश्नों का सही, सटीक एवं व्यावहारिक उत्तर देंगे।
इतना ही नहीं बल्कि इस वेबिनार में सम्मिलित होने वाले अन्य प्रतिनिधियों को भी उपरोक्त विशेषज्ञों से सवाल पूछने का अवसर मिलेगा और इससे उन्हें आगामी रणनीति बनाने में सहायता प्राप्त होगी।
उड़द का सार्वधिक उत्पादन एवं उपयोग भारत में होता है जबकि म्यांमार इसका सबसे प्रमुख निर्यातक देश है। भारतीय मांग से उत्साहित ब्राजील के किसान भी अब उड़द का उत्पादन बढ़ाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें https://us02web.zoom.us/webinar/register/4017320334103/WN_Jy_7K_FbTQy33w6313G2Vw#/registration
