वर्षा ट्रैकर: 1 जून से 8 जून तक मानसून की स्थिति- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)

10-Jun-2025 12:26 PM

वर्षा ट्रैकर: 1 जून से 8 जून तक मानसून की स्थिति- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)

★ मॉनसून स्पीड ब्रेकर पर रुका, रफ़्तार हुई धीमी। 

★ शुरू में मानसून तेज रफ़्तार और समय से पहले आया।

★ उपरोक्त अवधि में देशभर में औसत वर्षा 20.4 मिमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 25% कम है।

~~~~~~

क्षेत्रवार वर्षा स्थिति इस प्रकार रही:

★ पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई — 67.5 मिमी, जो सामान्य से 4% अधिक है।

★ उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा 11.9 मिमी रही, जो 10% कम है।

★ मध्य भारत में 11.0 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 44% कम है।

★ सबसे खराब स्थिति दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत की रही, जहाँ वर्षा केवल 11.7 मिमी हुई — सामान्य से 67% की भारी गिरावट।

★ संपूर्ण भारत के लिए यह आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं, क्योंकि शुरुआती सप्ताह में ही मानसून की 25% की कमी रिकॉर्ड की गई है।

★ पिछले एक खबर में आई-ग्रेन इंडिया ने कहा था कि मानसून जल्द आने का यह मतलब नहीं कि रफ़्तार जारी रहेगी या प्रदर्शन अच्छा रहेगा।