उर्वरकों का स्टॉक गत वर्ष से ज्यादा होने का दावा
31-Mar-2026 07:18 PM
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार का कहना है कि वर्तमान समय में देश के अंदर 180 लाख टन से अधिक रासायनिक उर्वरकों का स्टॉक मौजूद है जो गत वर्ष की समान अवधि में उपलब्ध स्टॉक 147 लाख टन से ज्यादा है।
सरकार ने आगामी खरीफ सीजन के दौरान देश में करीब 390 लाख टन उर्वरकों की मांग रहने का अनुमान लगाते हुए कहा है कि इसका घरेलू उत्पादन तथा आयात बढ़ाकर इस मांग को पूरा किया जाएगा। किसानों को चिंतित नहीं होना चाहिए।
देश में अभी यूरिया उत्पादन की 2-7 इकाइयां क्रियाशील हैं और सरकार इन प्लांटों को अधिक मात्रा में गैस उपलब्ध करवा रही है जिससे उसमें उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 62 लाख टन यूरिया, 23.40 लाख टन डीएपी, 12.70 लाख टन एमओपी और 86.80 लाख टन कॉम्प्लैक्स उर्वरक का स्टॉक मौजूद है। अप्रैल-मई में उर्वरकों का स्टॉक बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
