दैनिक समीक्षा-धनिया, जीरा, सौंफ

06-Nov-2023 08:06 PM

गुजरात में धनिया, जीरा की बिजाई कम : सौंफ अधिक
नई दिल्ली । प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरत में अभी तक जीरा, धनिया की बिजाई कम क्षेत्रफल पर की गई है जबकि सौंफ की बिजाई में वृद्धि हुई है। सूत्रों का कहना है कि अभी तक दिन का तापमान अधिक होने के कारण जीरे की बिजाई धीमी चल रही है।

अगर दीपावली पश्चात बिजाई जोरों से शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि उत्पादकों को जीरा एवं सौंफ के उचित मूल्य मिलने के कारण इस वर्ष कुल बिजाई क्षेत्रफल अधिक होने के अनुमान है।

गुजरात कृषि विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में 6 नवम्बर तक जीरे की बिजाई 1542 हेक्टेयर पर की गई है जबकि गत वर्ष 3866 हेक्टेयर पर बिजाई की गई थी।

सौंफ की बिजाई गत वर्ष के 2558 हेक्टेयर के मुकाबले 3152 हेक्टेयर पर हो चुकी है। किसानों को कम कीमत मिलने के कारण धनिया की बिजाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है और अभी तक धनिया की बिजाई 2175 हेक्टेयर पर की गई जबकि गत वर्ष 12449 हेक्टेयर पर बिजाई की जा चुकी थी।