Home News

त्यौहारी मांग एवं आपूर्ति से चना का भाव मजबूत रहने के आसार

23-Sep-2026 04:15 PM

त्यौहारी मांग एवं आपूर्ति से चना का भाव मजबूत रहने के आसार

मुंबई। चना के घरेलू बाजार मूल्य में आगामी दिनों के दौरान तेजी-मजबूती का माहौल बरकरार रहने की संभावना है क्योंकि एक तो इसमें अच्छी त्यौहारी मांग निकल रही तथा मिलर्स प्रोसेसर्स इसके खरीद में काफी दिलचस्पी दिखा रहे है और दूसरे विदेशो से इसका आयात भी काफी कम हो रहा है इसके आलावा किसानो एवं स्टाकिस्ट द्वारा मंडियों में कम मात्रा में माल उतारा जा रहा है। 

समीक्षकों के मुताबिक व्यापारियों/स्टॉकिस्टों के पास चना का सीमित स्टॉक बचा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में भी ज्यादा स्टॉक नहीं है वहां नई फसल की कटाई तैयारी अक्टूबर से आरम्भ होगी और नवंबर से निर्यात शिपमेंट जोर पकड़ सकता है इस बार उत्पादन में भारी गिरावट आने की संभावना है जिससे चना का भाव अपेक्षाकृत ऊंचा रह सकता है। अफ़्रीकी देशो में भी चना का पर्याप्त स्टॉक नहीं बढ़ाया जा रहा है। 

त्यौहारी सीजन में चना दाल एवं बेसन की मांग बहुत बढ़ जाती है। पीली मटर का दाम भी मजबूत हो रहा है। मानसून सीजन के दौरान अनेक प्रमुख उत्पादक राज्यों में वर्षा का आभाव रहने से खेतो की मिटटी में नमी की कमी बढ़ सकती है जिससे रबी सीजन में चना की बिजाई के प्रति चिंता बढ़ती जा रही है स्टॉकिस्ट अपने माल को बेचने में जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहेंगे। 

बेसन मिलर्स, स्टॉक मेकर्स, थोक विक्रेताओं एवं खुदरा कारोबारियों की अच्छी खरीद से निकट भविष्य में चना का भाव मजबूत रहने के आसार है। कम से कम नवंबर तक चना दाल एवं बेसन की मांग अच्छी बनी रह सकती है इधर केंद्र सरकार के पास चना का अच्छा स्टॉक मौजूद है जिसे सीमित मात्रा में बाजार में उतारा भी जा रहा है लेकिन इसका दाम हाजिर बाजार में प्रचलित मूल्य के लगभग बराबर ही देखा जा रहा है चना का थोक मंडी भाव फिलहाल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ऊँचा चल रहा है।