तुवर बाजार भाव रुझान रिपोर्ट: कीमतें बढ़ी। अब आगे क्या?

16-Oct-2025 01:31 PM

तुवर बाजार भाव रुझान रिपोर्ट: कीमतें बढ़ी।  अब आगे क्या?
MSP: 8,000 रुपये प्रति क्विंटल
★ साप्ताहिक तुलना (11 अक्टूबर 2025 बनाम 16 अक्टूबर 2025)
★ सोलापुर में भाव 7,000 से बढ़कर 7,100 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, यानी 100 रुपये की बढ़त दर्ज हुई।
★ लातूर में सबसे तेज़ तेजी देखी गई, जहां दाम 6,980 से बढ़कर 7,300 रुपये हो गए, यानी 320 रुपये की वृद्धि।
★ अकोला में भाव 7,100 से बढ़कर 7,250 रुपये हुए, यानी 150 रुपये की बढ़त।
★ मुंबई मोज़ाम्बिक में मामूली गिरावट आई, जहां भाव 5,350 से घटकर 5,250 रुपये रहे।
★ मुंबई लेमन में 6,300 से बढ़कर 6,550 रुपये और चेन्नई लेमन में 6,300 से बढ़कर 6,575 रुपये तक भाव बढ़े।
★ साप्ताहिक तौर पर देश के अधिकांश केंद्रों पर तुवर के भावों में सुधार देखने को मिला है। केवल मुंबई मोज़ाम्बिक किस्म में हल्की गिरावट दर्ज हुई।
~~~~~~~~~~~
माहवार तुलना (अक्टूबर औसत बनाम सितंबर औसत)
★ सोलापुर में 500 रुपये, लातूर में 700 रुपये, अकोला में 550 रुपये, मुंबई लेमन और चेन्नई लेमन में 425-425 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
★ मुंबई मोज़ाम्बिक में 100 रुपये की गिरावट रही।
★ सितंबर की तुलना में अक्टूबर में लगभग सभी प्रमुख बाजारों में भाव मजबूत हुए हैं, खासकर लातूर और अकोला में तेजी स्पष्ट रही।
~~~~~~
माहवार तुलना (अक्टूबर औसत बनाम अगस्त औसत)
★ सोलापुर में 300 रुपये, लातूर में 680 रुपये, अकोला में 450 रुपये, मुंबई लेमन में 375 रुपये और चेन्नई लेमन में 400 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।
★ मुंबई मोज़ाम्बिक में भाव 400 रुपये घटे हैं।
★ अगस्त की तुलना में भी तुवर के भाव मजबूत बने हुए हैं। मुंबई मोज़ाम्बिक किस्म में लगातार कमजोरी जारी है।
~~~~~~
अंतरराष्ट्रीय बाजार (C&F in $/MT)
★ बर्मा से आने वाली तुवर के दाम 710 से बढ़कर 740 डॉलर प्रति टन हो गए, यानी साप्ताहिक रूप से 30 डॉलर की वृद्धि।
★ सितंबर औसत 663 डॉलर रहा था, जो अक्टूबर में 77 डॉलर बढ़ा।
★ तंजानिया मात्वारा मूल की तुवर में भाव 550 से बढ़कर 845 डॉलर हुए, यानी 295 डॉलर की तेज़ साप्ताहिक बढ़त।
★ सितंबर औसत 520 डॉलर रहा था, जो अक्टूबर में 325 डॉलर अधिक है।
★ वैश्विक स्तर पर भी तुवर की कीमतों में तेजी दिख रही है, विशेष रूप से तंजानिया के माल में उल्लेखनीय उछाल दर्ज हुआ है।
~~~~~~
आयात-निर्यात स्थिति और आपूर्ति परिदृश्य
★ अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच भारत ने कुल 2.91 लाख टन अतुवररहर आयात की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 2.75 लाख टन से अधिक है।
★ दूसरी ओर, म्यांमार से जनवरी से सितंबर 2025 के बीच 2.58 लाख टन तुवर का निर्यात हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 2.53 लाख टन का निर्यात हुआ था।
★ आईग्रेन इंडिया ने पिछले सप्ताह यह अनुमान लगाया था कि इस वर्ष फसल और बैलेंस स्टॉक दोनों ही कम रहेंगे, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी संभव है।
वर्तमान में बाजार में वही स्थिति दिखाई दे रही है।
★ म्यांमार में इस समय केवल 80,000 से 1 लाख टन तक तुवर निर्यात के लिए उपलब्ध है और नई फसल मार्च में आएगी।
★ भारत में फसल आने में भी देरी की संभावना है क्योंकि मिट्टी में नमी अधिक है। नई तुवर की आवक दिसंबर से शुरू होगी।
★ इस बीच आपूर्ति और मांग का अंतर तेजी से कम हो रहा है, जिससे बाजार में दबाव बढ़ सकता है और कीमतों में आगे और बढ़ोतरी संभव है।
~~~~~
सारांश
★ घरेलू बाजार में अरहर के भावों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।
★ अधिकांश किस्मों के दाम अभी भी MSP से नीचे हैं, लेकिन आपूर्ति सीमित और मांग स्थिर रहने से भावों में और मजबूती की संभावना है।
★ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमतों में मजबूती जारी है, जिससे आयात लागत और घरेलू बाजार दोनों पर असर पड़ेगा।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।