Home News

साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

03-Oct-2026 07:09 PM

साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
कम आवक एवं कमजोर मांग से मूंगफली में सीमित तेजी-मंदी 

नई दिल्ली। प्रमुख उत्पादक राज्यों- गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र आदि की मंडियों में 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर वाले सप्ताह के दौरान मूंगफल्ली की सीमित आवक हुई और व्यापारियों / स्टॉकिस्टों तथा मिलर्स / प्रोसेसर्स की मांग भी कमजोर रही। इसके फलस्वरूप कीमतों में कोई जोरदार तेजी-मंदी नहीं देखी गई। 
आवक / भाव 
गुजरात की कमजोर मंडी में 5-8 हजार बोरी मूंगफली की आपूर्ति हुई और इसकी कीमत नीचे में 6000 रुपए से लेकर ऊपर में 10,000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच देखी गई। राजस्थान के बीकानेर में भाव 7000-8000 रुपए प्रति क्विंटल महाराष्ट्र के सोलापुर में 9400 रुपए प्रति क्विंटल तथा उत्तर प्रदेश के झांसी में 6500/6800 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा जबकि महोबा में 100 रुपए सुधरकर 5500/6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। छिलका रहित मूंगफली के दाने में भी तेल मिलर्स एवं निर्यातकों की मांग सामान्य से कम देखी गई। 
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल का भाव गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में 1700 रुपए प्रति 10 किलो पर स्थिर रहा। 15 किलो वाले तेलिया टीन का दाम 20 रुपए सुधरकर 2720 रुपए हो गया। दूसरी ओर अहमदाबाद, मुम्बई, बीकानेर, नेवाई / टोंक, चेन्नई तथा हैदराबाद में मूंगफली तेल का भाव या तो स्थिर या कुछ नरम रहा। 
ब्रांडेड तेल 
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल में नगण्य कारोबार हुआ जबकि जयपुर एवं नेवाई में फिसलकर मूंगफली तेल के दाम में प्रति 10 किलो पर 10-20 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। 
बिजाई / डीओसी 
खरीफ कालीन मूंगफली की बिजाई समाप्त हो चुकी है और इसका रकबा 50.85 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा जो गत वर्ष के लगभग बराबर ही रहा। मूंगफली के ऑयल केक एवं डीओसी में मांग सुस्त देखी गई।