साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
18-Jan-2025 09:02 PM
लिवाली बनी रहने से मूंग की कीमतों में मजबूती
नई दिल्ली।बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में तेजी का रुख रहा। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से मूंग की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला।लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह दिल्ली मूंग की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में 7500/8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6500/7800 रुपए जयपुर 7400/8100 रुपए सुमेरपुर 6500/8000 रुपए नागौर 7300/8200 रुपए मेड़ता 7000/8300 रुपए व किशनगढ़ 6000/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5500/7600 रुपए इंदौर 7500/8300 रुपए करेली 5600/7878 रुपए व जबलपुर 5000/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 4500/8500 रुपए बीदर 7067/7869 रुपए हुबली 5720/7170 रुपए व गदग 5984/7729 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और सप्तहांत में भाव सोलापुर 7200/8400 रुपए लातुर 6000/8200 रुपए अकोला 6550/8850 रुपए ,बार्शी 6000/7700 रुपए, अहमदनगर 6500/8000 रुपए व खामगाव 5500/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7000/8२०० रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मूंग दाल
मूंग की तेजी के सपोर्ट व मांग बढ़ने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10000/12200 रुपए जोधपुर 9950/10000 रुपए जयपुर 9900 रुपए भाटापारा 9700/10200 रुपए जलगांव 10100 रुपए व इंदौर 9200/10200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
