साप्ताहिक समीक्षा-चीनी
18-Jan-2025 08:50 PM
बेहतर उठाव के साथ चीनी के दाम में सुधार
नई दिल्ली। लग्नसरा का सीजन होने तथा मिलों द्वारा कम मात्रा में बिकवाली किए जाने से 11-17 जनवरी वाले सप्ताह के दौरान चीनी के मिल डिलीवरी भाव, हाजिर बाजार दाम तथा टेंडर मूल्य में 25-50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया।
मिल डिलीवरी भाव
चीनी का मिल डिलीवरी पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25-25 रुपए, पंजाब में 40 रुपए, मध्य प्रदेश में 20 रुपए तथा बिहार में 40 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। गुजरात में भी इसमें 20 से 50 रुपए प्रति क्विंटल तक का सुधार दर्ज किया गया।
हाजिर भाव
चीनी का हाजिर बाजार भाव दिल्ली में 50 रुपए बढ़कर 4150/4310 रुपए प्रति क्विंटल, इंदौर में 70 रुपए बढ़कर 3940/4040 रुपए प्रति क्विंटल तथा रायपुर में 5-10 रुपए सुधरकर 3860/3950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
मुम्बई
मुम्बई (वाशी) मार्केट में भी यह 20 रुपए की वृद्धि के साथ 3600/3800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा / नाका पोर्ट डिलीवरी मूल्य में 20 रुपए का सुधार आया। चीनी का टेंडर मूल्य महाराष्ट्र में 20 से 90 रुपए प्रति क्विंटल तथा कर्नाटक में 60 से 180 रुपए प्रति क्विंटल तक उछल गया। कोलकाता में हाजिर भाव 20-60 रुपए बढ़कर 4000/4120 रुपए पर पहुंचा।
उत्पादन
चीनी के घरेलू उत्पादन में गिरावट आने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। खाद्य मंत्री ने पिछले दिनों संकेत दिया था कि चीनी के निर्यात की अनुमति देने या नहीं देने के विषय पर जल्दी ही विचार किया जा सकता है। इसी तरह चीनी के एक्स फैक्टरी न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाने पर भी सरकार निर्णय ले सकती है। हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला घोषित नहीं हुआ है मगर बाजार पर कुछ सकारात्मक असर जरूर पड़ गया। गन्ना की कम पैदावार को देखते हुए इस बार चीनी का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है जबकि 2024-25 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन में एथनॉल निर्माण में भी चीनी की खपत लगभग दोगुनी बढ़ने की उम्मीद है। चीनी के उत्पादन खर्च में हो रही वृद्धि से मिलर्स की कठिनाई बढ़ गई है।
