Home News

साप्ताहिक समीक्षा- चना

19-Sep-2026 07:53 PM

साप्ताहिक समीक्षा- चना
सीमित आवक और मजबूत मांग से चना तेज, आगे भी मजबूती के संकेत

नई दिल्ली। वाली कमजोर बनी रहने और मांग मजबूत होने के कारण चालू सप्ताह के दौरान भी चने की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। उत्पादक मंडियों में चने की आवक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में काफी कम रहने से बाजार में उपलब्धता का दबाव बना हुआ है। वहीं, आगामी नई फसल की बुआई भी कम रहने की संभावना से बाजार की धारणा को मजबूती मिल रही है। सीमित उपलब्धता के कारण दाल मिलों को जरूरत के अनुसार कच्चा माल जुटाने में कठिनाई हो रही है। इसके चलते पिछले 2-3 दिनों में चने के भाव में करीब ₹100 प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई है। पिछले करीब एक पखवाड़े से देशी चने की आवक अधिकांश उत्पादक मंडियों में कमजोर बनी हुई है, जबकि मांग में अपेक्षाकृत सुधार देखने को मिला है। आयातित चने की ऊंची लागत भी घरेलू बाजार को समर्थन दे रही है। ऑस्ट्रेलिया में चने के भाव ऊंचे बने हुए हैं और वहां के पुराने स्टॉक की कीमत भी भारतीय आयातकों को महंगी पड़ रही है। दूसरी ओर, कनाडा में चने के भाव करीब $700 प्रति टन के आसपास बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही बढ़ी हुई मालभाड़ा लागत के कारण आयातित चने की लागत और बढ़ रही है, जिससे घरेलू चने के मुकाबले आयातित माल की प्रतिस्पर्धात्मकता कमजोर बनी हुई है। हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों में घरेलू चने की सीमित उपलब्धता और ऑस्ट्रेलियाई माल की ऊंची लागत को देखते हुए देशी चने के भाव में मजबूती का रुख आगे भी बने रहने की संभावना है। दाल मिलर्स की लिवाली मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 6625/650 रुपए व राजस्थान लाइन 6700/6725 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान आयातित चना के बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। लिवाली बनी रहने से आयातित चना के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर। सप्ताहांत में मुंबई बंदरगाह पर तंजानिया चना 6500 रुपये प्रति क्विंटल, नवाशेवा बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया चना 6700 रुपये तथा मुंद्रा बंदरगाह पर आयातित चना 6600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
राजस्थान   
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली सिमित बनी रहने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100  रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5400/6050 रुपए जयपुर 6700 रुपए बीकानेर 6000/6250 रुपए किशनगढ़ 6000/6200 रुपए व कोटा 5500/6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
स्टाकिस्टों की बिकवाली शांत पड़ने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7150 रुपए लातूर 6400/6500 रुपए अकोला 6975/7000 रुपए नागपुर 6950 रुपए व अहमदनगर 6400/6600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6300 रुपए गंजबासोदा 5800/6400 रुपए सागर 6000/6350 रुपए कटनी 6550/6600 रुपए व इंदौर 6650/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहंत में 6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6600/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
चना दाल    
मांग बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7750/8100 रुपए भाटापरा 7950/8100 रुपए कटनी 7900 रुपए,गुलबर्गा 7800/7900 रुपए जलगांव 8000/8500 रुपए जयपुर 7700 रुपए व कानपुर 7450/7550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।