Home News

सीमित उपलब्धता और दाल मिलों की बढ़ती खरीदारी से मटर में तेजी, आगे और मजबूत होने के संकेत

18-Nov-2026 06:43 PM

सीमित उपलब्धता और दाल मिलों की बढ़ती खरीदारी से मटर में तेजी, आगे और मजबूत होने के संकेत

आयातकों एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने तथा दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से मटर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। पोर्ट पर सीमित उपलब्धता और उत्पादक मंडियों में कमजोर आवक के चलते बाजार को मजबूती मिल रही है। चना की कीमतों में आई तेजी का भी मटर बाजार को समर्थन मिला है, जिससे दाल मिलर्स की खरीदारी में सक्रियता बढ़ी है।

पिछले वर्ष मटर की बिजाई कमजोर रहने से उत्पादन प्रभावित हुआ था। इसके परिणामस्वरूप घरेलू बाजार में मटर का स्टॉक सीमित बना हुआ है। वर्तमान में उपलब्धता के मुकाबले मांग में सुधार आने से बाजार में तेजी का माहौल बन रहा है।

कानपुर में मटर की कीमतों में आज ₹125 प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई, जबकि ललितपुर में ₹50 की तेजी रही। वहीं, आयातित मटर के भाव में भी ₹75/100 प्रति क्विंटल का सुधार आया।

मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए यदि आयातकों एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली सीमित रहती है और दाल मिलर्स की मांग बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में मटर की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।