सौंफ उत्पादन अधिक

16-Feb-2024 07:05 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि दूसरे वर्ष भी देश में सौंफ का उत्पादन बढ़ने के अनुमान है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में देश में सौंफ का उत्पादन 13/14 लाख बोरी का हुआ था जोकि वर्ष 2023 में बढ़कर 20/21 लाख बोरी का हो गया।

गत वर्ष किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने के कारण चालू सीजन के लिए भी उत्पादक राज्यों में बिजाई के क्षेत्रफल में वृद्धि दर्ज की गई है। जिस कारण से वर्ष 2024 में उत्पादन गत वर्ष की तुलना में लगभग दो गुना होकर 40/42 लाख बोरी (प्रत्येक बोरी- 55 किलो) होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

पैदावार अधिक होने के कारण विगत कुछ समय से सौदे की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। अभी हाल-फिलहाल तेजी की संभावना भी नहीं है। क्योंकि मार्च माह में राजस्थान की मंडियों में भी नई सौंफ की आवक बढ़नी शुरू हो जाएगी।