राजकोट में नई मेथी की आवक शुरू
15-Feb-2024 07:17 PM
नई दिल्ली । गुजरात की प्रमुख मंडी राजकोट में नई मेथी का श्री गणेश हो गया है। और नई मेथी का क्वालिटीनुसार 5750/6700 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया। जबकि पुरानी मेथी का भाव 5000/5950 रुपए चल रहा है।
मंडी में पुरानी मेथी की आवक 110 बोरी की रही। उल्लेखनीय है कि गत सीजन में उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलने के कारण इस वर्ष मेथी की बिजाई गत वर्ष की तुलना में कम हुई है।
जिस कारण से उत्पादन भी गत वर्ष के 3.50/4 लाख बोरी के मुकाबले इस वर्ष उत्पादन 3/3.50 लाख बोरी होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस वर्ष प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में मेथी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम माना जा रहा है
लेकिन मार्च माह के दौरान सभी उत्पादक राज्यों में नई मेथी की आवक शुरू हो जाने के कारण अभी कीमतों में मंदा रहने की संभावना है।
