पश्चिम एशिया में निर्यात के लिए बीमा कवर में वृद्धि
20-Mar-2026 03:37 PM
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने पश्चिम एशिया की वस्तुओं का निर्यात करने वाले निर्यातकों को बीमा कवर बढ़ाने के लिए 497 करोड़ रुपए की राशि के साथ एक स्कीम शुरू करने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व एवं खाड़ी क्षेत्र में निर्यात शिपमेंट की स्थिति अनिश्चित हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार "दि रेजीलेंस एंड लॉजिस्टिक्स इंटर वेंशन फोर एक्सपोर्ट फॅमिलिटेशन" नामक इस स्कीम के तहत उन खेपों (कंसाइनमेंट्स) को बीमा कवर प्रदान किया जाएगा जिसके लिए बिल ऑफ लेडिंग 14 फरवरी से 15 मार्च के बीच जारी किया गया था।
अगले तीन महीनों में इन वस्तुओं का निर्यात शिपमेंट होना जरुरी है। इसके तहत उन छोटे एवं मध्यम श्रेणी के निर्यातकों को कवर किया जाएगा
जो बीमा कवर में सक्षम नहीं हैं। यह बीमा कवर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, कतर, ओमान, बहरीन, इराक, ईरान, इजरायल एवं यमन जैसे देशों को होने वाले शिपमेंट के लिए प्रभावी माना जाएगा जहां अभी निर्यात में कठिनाई हो रही है।
