पोस्तदाना में तेजी की संभावना नहीं

14-Feb-2024 07:12 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि पोस्तदाना की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। क्योंकि चालू सीजन के लिए उत्पादक केन्द्रों पर किसानों को सरकार अफीम की खेती के लिए 20/25 प्रतिशत अधिक बिजाई के लिए पट्टे दिए थे।

इसके अलावा बिजाई के पश्चात मौसम की फसल के अनुकूल रहा जिस कारण से मार्च माह में आने वाली फसल गत वर्ष की तुलना में अधिक आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

वर्तमान में पोस्ता का हाजिर व्यापार कमजोर बना हुआ है भाव भी पूर्व स्तर बोले जा रहे है। व्यापारियों का कहना है कि नई फसल आने तक बाजार 5/10 रुपए प्रति किलो का मंदा तेजी बना रहेगा। लेकिन नए मालों की आवक शुरू के पश्चात कीमतों में गिरावट आएगी।