News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरकार ने पंजाब-हरियाणा में गेहूं खरीद के लिए आढ़तियों का कमीशन 10% बढ़ाया

17-Mar-2026 11:22 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरकार ने पंजाब-हरियाणा में गेहूं खरीद के लिए आढ़तियों का कमीशन 10% बढ़ाया
गेहूं
★ केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 से पहले पंजाब और हरियाणा में आढ़तियों का कमीशन 46 रुपये से बढ़ाकर 50.75 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। राजस्थान में यह 41.40 रुपये से बढ़ाकर 45.67 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
~~~~~~
धान
★ धान खरीद पर भी कमीशन 45.88 रुपये से बढ़ाकर 50.61 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
★ सहकारी समितियों के लिए भी कमीशन बढ़ाकर गेहूं पर 27 से 29.79 रुपये और धान पर 32 से 35.30 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
★ यह बढ़ोतरी 2026-27 सीजन से लागू होगी और इससे खरीद लागत व खाद्य सब्सिडी पर असर पड़ेगा।
स्रोत: बिज़नेस स्टैण्डर्ड