Home News
17-Nov-2026 04:01 PM
NCCF ने चना स्टॉक उठाव के लिए अतिरिक्त 30 दिन की मोहलत देने की सुविधा बंद की, 17 नवंबर से नया नियम लागू
बाजार में चना की सट्टेबाजी के उद्देश्य से स्टॉक रोकने पर अंकुश लगाने तथा बाजार में चना की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए NCCF ने चना स्टॉक के उठाव हेतु अतिरिक्त 30 दिनों की समय-सीमा बढ़ाने की सुविधा समाप्त करने का निर्णय लिया है।
NCCF के अनुसार, अब विस्तारित अवधि के दौरान सामान्य गोदाम किराये के भुगतान का प्रावधान भी समाप्त कर दिया जाएगा।
यह संशोधित व्यवस्था आगामी नीलामी से लागू होगी। 17 नवंबर 2026 को निर्धारित अगली नीलामी से जारी होने वाली सभी नई नीलामी एवं बिक्री की पुष्टि (Sale Confirmation) पर यह नियम प्रभावी रहेगा।
NCCF ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाजार की मौजूदा परिस्थितियों, स्टॉक की उपलब्धता, निस्तारण की प्रगति तथा बाजार की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।