Home News

NAFED ने भी चना स्टॉक उठाव के लिए अतिरिक्त 30 दिन की मोहलत देने की सुविधा की समाप्त, 18 नवंबर से नया नियम लागू

17-Nov-2026 04:04 PM

NAFED ने भी चना स्टॉक उठाव के लिए अतिरिक्त 30 दिन की मोहलत देने की सुविधा की समाप्त, 18 नवंबर से नया नियम लागू

चना की सट्टेबाजी के उद्देश्य से स्टॉक रोकने पर अंकुश लगाने तथा बाजार में चना की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए NAFED ने चना स्टॉक के उठाव हेतु अतिरिक्त 30 दिनों की समय-सीमा बढ़ाने की सुविधा समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विस्तारित अवधि के दौरान सामान्य गोदाम किराये के भुगतान का प्रावधान भी समाप्त कर दिया गया है।

NAFED द्वारा जारी सूचना के अनुसार, संशोधित व्यवस्था आगामी नीलामी से लागू होगी। 18 नवंबर 2026 को निर्धारित अगली नीलामी से जारी होने वाली सभी नई नीलामी एवं बिक्री की पुष्टि (Sale Confirmation) पर यह नियम प्रभावी रहेगा।

NAFED ने स्पष्ट किया है कि बाजार की मौजूदा परिस्थितियों, स्टॉक की उपलब्धता, चना के निस्तारण की प्रगति तथा बाजार की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।