मगज तरबूज में गिरावट
15-Feb-2024 07:15 PM
नई दिल्ली । आज मगज-तरबूज की कीमतों में गिरावट रही। सूत्रों का कहना है कि सरकार द्वारा मगज-तरबूज आयात के लिए आयातको से 22 फरवरी - 2024 तक आवेदन मांगे हैं।
डीजीएफटी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार आयातक 31 अगस्त- 2024 तक 33800 मीट्रिक टन का आयात कर सकते हैं। आयात खुलने के कारण हाजिर बाजार में उठाव प्रभावित हुआ है।
जिस कारण से आज जोधपुर मंडी में 7 स्टार सूडान का भाव 15 रुपए मंदे के साथ 585 रुपए एवं 5 स्टार देसी का भाव 40 रुपए मंदे के साथ 525 रुपए पर बोला जाने लगा है।
दिल्ली बाजार में सूडान का भाव 640 रुपए से मंदे के साथ 620 रुपए पर बोला गया है। आयात खुलने के कारण हाल फिलहाल मगज-तरबूज की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।
