मांग सुस्त पड़ने से मसूर की कीमतों में नरमी

03-Jun-2024 10:35 AM

मुम्बई। दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मजबूत मांग के चलते गत साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। लेकिन सप्ताहांत में मसूर दाल में उठाव कमजोर पड़ने से मसूर में दाल मिलर्स की लिवाली शांत रही और कीमतों में कुछ नरमी दर्ज की गयी। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से मुंबई मसूर में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 6150 रुपए हजीरा 6175 रुपए व कंटेनर 6250/6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 6400/6450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
दिल्ली 
दाल मिलर्स की मांग ठंडी पड़ने से गत साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6450 रुपए ,बूंदी 6950 रुपए उत्तरप्रदेश 7000 रुपए व देसी बड़ी 6650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश 
मांग सामान्य बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5900/6050 रुपए गंजबासोदा 5700/6000 रुपए सागर 5700/6000 रुपए दमोह 5750/6250 रुपए इंदौर 6200/6250  रुपए व कटनी 6650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से गत साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव  सप्ताहांत में बरेली छोटी 7200/7250 रुपए मोटी 6700 रुपए कानपुर 6500 रुपए व ललितपुर मोटी 5900/6000 रुपए छोटी 6400/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6550 रुपए खुशरूपुर 6450 रुपए व मोकामा 6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
मसूर दाल 
लिवाली सुस्त बनी रहने से  चालू साप्ताह  के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7500/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।