मूंग बिजाई में भारी इजाफा

24-Mar-2026 08:49 AM

मूंग बिजाई में भारी इजाफा
★ मूंग की बिजाई ग्रीष्मकालीन सीजन के दौरान पिछले 5 वर्षों से बढ़ रही है। चालू सीजन में 20 मार्च तक ग्रीष्मकालीन मूंग की बिजाई 2.57 लाख हेक्टेयर पहुंची जो गत वर्ष 2.18 लाख हेक्टेयर थी।
★ ठीक इसी तरह उड़द का एरिया भी 1.28 (गत वर्ष 1.14) लाख हेक्टेयर पहुंचा।
★ अल्पकालीन फसल होने के कारण किसान धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं मूंग की बिजाई।
★ पहले खरीफ सीजन में मूंग की मुख्य बिजाई होती थी परन्तु अब धीरे-धीरे ग्रीष्मकालीन सीजन में मूंग उत्पादन मामले में खरीफ सीजन को पछाड़ रही है। मूंग की उपलब्धता पूरे साल भर कहीं न कहीं रहती है जिससे कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ता।